बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


मुंबई पुलिस की टीम ने बहुचर्चित पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में फरार आरोपित शिवकुमार और दो अन्य आरोपितों को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रविवार को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपितों को पुलिस मुंबई ला रही है। इस मामले की छानबीन जारी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपितों को फरार घोषित किया है। मुंबई पुलिस ने इन वांछित आरोपितों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इन तीनों में से एक आरोपित शिवकुमार के बारे में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में छिपे होने की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली थी। इसी आधार पर मुंबई पुलिस की टीम ने यूपी एसटीएफ के सहयोग से शिवकुमार सहित दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को मुंबई पुलिस मुंबई ला रही है और तीनों को सोमवार को मुंबई की कोर्ट में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर 12 अक्टूबर को बांद्रा इलाके में कर दी गई थी। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!