मामी और भांजे एक ही रस्सी से लटकर दे दी जान


राजस्थान के भरतपुर के डीग जिले में कामां थाना इलाके के अगमा मोहल्ले में मामी और भांजे ने एक ही रस्सी से लटक कर सुसाइड कर लिया। दोनों का शव पंखें के कुंदे से एक साथ लटका मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस और महिला के पति को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कामां के सरकारी अस्पताल की माेर्चरी ले गई।

कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। घटना स्थल पर एफएसएल टीम भी बुलाई गई है। हालांकि स्पष्ट तौर पर जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों ने एक साथ खुदकुशी क्यों की है। पुलिस के अनुसार सीमा (29) अपने पति लाला राम के साथ किराए पर कमरा लेकर रहती थी। सीमा का पति लाला राम पानीपत में ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। वह सुबह से अपनी पत्नी सीमा को फोन कर रहा था, लेकिन सीमा फोन नहीं उठा रही थी। इसलिए उसने अपने मकान मालिक को फोन किया। जब मकान मालिक सीमा के कमरे पर गया तो उसने सीमा और भांजे आकाश(28) का शव कमरे में लगे पंखे के कुंदे से एक ही रस्सी से लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार सीमा का भांजा आकाश निवासी सेउ थाना खोह जिला डीग शनिवार को अपने घर से मामी के घर आया था। आकाश मजदूरी करता है। दोनों आज साथ ही थे कि सुबह 11 बजे दोनों के खुदकुशी करने की जानकारी सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शवों को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए माेर्चरी ले गई। पुलिस के अनुसार सीमा और लाला राम के दो बच्चे हैं। इसमें एक लड़का और एक लड़की है। वहीं आकाश भी शादीशुदा है। उसके भी एक बेटा है। सीमा के बच्चों ने बताया कि वह कल(शनिवार) ही उन्हें उनके मामा के छोड़कर आई थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!