पार्टी कार्यालय में मिला भाजपा नेता का शव, मचा हड़कंप


पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगाना जिले के उस्थी में भाजपा नेता का शव पार्टी कार्यालय के अंदर मिला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक भाजपा नेता पृथ्वीराज नस्कर जिले में भाजपा का सोशल मीडिया अकाउंट संभालते थे। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में पुलिस ने व्यक्तिगत विवाद होने की आशंका जताई है।

बता दें कि नस्कर का खून से सना हुआ शव शुक्रवार रात पार्टी कार्यालय में मिला था। उनके परिवार ने बताया कि वह 5 नवंबर से लापता थे।  मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया है कि उसने धारदार हथियार से नस्कर पर हमला किया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि क्या मृतक और आरोपी महिला के बीच कोई व्यक्तिगत विवाद था।  बता दें कि भाजपा ने नस्कर हत्या मामले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया और कहा कि हत्या का कारण व्यक्तिगत विवाद हो सकता है।

महिला की गिरफ्तारी

पुलिस ने आगे बताया कि हत्या मामले में महिला को मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और प्रारंभिक जांच के बाद पास के इलाके से गिरफ्तार किया गया। शव को पार्टी कार्यालय से निकालने से पहले पुलिस को दरवाजे और गेट तोड़ने पड़े क्योंकि कार्यालय के भीतर से यह बंद थे। पुलिस का मानना है कि आरोपी महिला हमले के बाद पीछे के दरवाजे से भागी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!