सोशल मीडिया पर भगवान श्री राम को गाली देने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के पवाँरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने भगवान श्री राम को सोशल मीडिया पर गाली देने वाले अभियुक्त बृजेश कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
इस मामले में रविवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध के रोकथाम के क्रम में चलाये जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के नेतृत्व में उ0नि0 सत्येन्द्र भाई पटेल मय हमराह द्वारा सोशल मीडिया (X) पर भगवान श्री राम के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आई0टी0एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए पवारा थाना क्षेत्र से अभियुक्त बृजेश कुमार (22 )पुत्र पारस गौतम ग्राम भसोट थाना पवारा को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।



