Dhanteras 2024 Pooja Samagri List : इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, गणेशजी,कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा-अर्चना बेहद शुभ मानी जाती है।

Dhanteras 2024 Pooja Samagri List : हिंदू धर्म में धनतेरस दीपोत्सव पर्व की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मां लक्ष्मी,गणेशजी,धन्वतंरि देव और कुबेर देवता की पूजा-आराधना की जाती है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण समेत कुछ चीजों की खरीदारी शुभ फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा के दौरान कुछ चीजों को शामिल करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। इसके बिना धनतेरस की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। आइए जानते हैं कि धनतेरस की सही तिथि,मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट…
धनतेरस कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए प्रदोष काल मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।
प्रदोष काल मुहूर्त : शाम 05:27 पी एम से 08:02 पी एम तक
वृषभ काल मुहूर्त : शाम 06:20 पी एम से 08:15 पी एम तक
धनतेरस पूजा का मुहूर्त : शाम 6:30 पीएम से रात 08 : 13 पीएम तक
धनतेरस पूजन सामग्री लिस्ट
मां लक्ष्मी, गणेशजी, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की प्रतिमा, लकड़ी की छोटी-सी चौकी, गंगाजल, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला वस्त्र, मिट्टी के 13 दीपक, बाती बनाने के लिए रुई, पुजा की थाली, कुबेर यंत्र,सुपारी, जल से भरा कलाश, लाल और पीले फूल, चांदी का सिक्का, मौली, रोली, अक्षत, कपूर, हल्दी, गुलाल, इत्र, कौड़ी, मिठाई, खील-बताशा, धूप बत्ती, नया बर्तन, नई झाड़ू, खड़ा धनिया, स्वास्तिक, चंदन, शक्कर या गुड़, फूलों की माला, 2 बड़े दीपक समेत पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लें।