घर को बना दिया अय्याशी का अड्डा महिला समेत 3 गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने सोमवार को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 02 प्रथम तल निकट मंगल पांडेय चौक के पास एक घर में छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में लिप्त दो युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामान, दो मोबाइल फोन तथा 5000 की नकदी बरामद की है।

Advertisement

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल को सूचना मिली थी कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो के प्रथम तल पर एक मकान में अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर छापा मारातो वहां पर देह व्यापार ने लिप्त दो युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया गिरफ्तार किया। युवकों में मौजपुर दिल्ली निवासी रविकांत शर्मा तथा मंडी सहारनपुर निवासी साकिब है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में इन्होंने देह व्यापार में लिप्त होना को कबूल किया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी अनैतिक देह व्यापार का मामला दर्ज है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!