दोस्त ने कर दी दोस्त की निर्मम हत्या


छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में दिनदहाड़े हत्या से पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।  आरोपी आनंद कश्यप ने पुरानी दुश्मनी के चलते मोहनीश केसरवानी की स्टील रॉड से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी आनंद कश्यप ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 03 बजे आरोपी आनंद कश्यप थाना नवागढ़ आकर सूचना दी कि लक्की उर्फ मोहनीश केशरवानी से मेरा पुराना रंजिश था।  उसने मुझे गली-गलौज कर मारपीट कर रहा था तो मैं गुस्से में आकर उसे स्टील के रॉड से उसके सिर चेहरे में ताबड़तोड़ हमला कर उसका हत्या कर दिया हूं। सूचना  पर तत्काल थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा घटना स्थल के पास जाकर देखा तो मृतक लक्की उर्फ मोहनीश केशरवानी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था जिसके चेहरे, सिर में रॉड से कई बार मारा गया था। अचेत स्थिति में पड़ा था जिसको तत्काल थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पर मृत घोषित कर दिया।थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही कर लास्ट को पीएम के लिए भेज दिया आरोपी आनंद कश्यप गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!