गुरु खुशवंत साहेब के कहा कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ
भारतीय जनता पार्टी के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस को अपराधियों की पार्टी बताते हुए कहा है कि कांग्रेस आज राजनीतिक दल कम, अपराधियों के संगठित गिरोह की शक्ल ज्यादा अख्तियार कर चुकी है। अमूमन हर बड़े अपराधों या आपराधिक षड्यंत्रों में कांग्रेस नेताओं या फिर उनके बेहद करीबियों की संलिप्तता लगातार सामने आ रही है। श्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस का यह राजनीतिक चरित्र हो चला है और उसने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।



