देश के इस राज्य में 7 हजार रुपये लीटर बिक रहा गधी का दूध


गाय, भैंस और बकरी का दूध तो सामान्य बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में गधी के दूध का भी बड़ा बिजनेस है। बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे देश के आईटी हब में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। यहां गधी का दूध 5000 रुपए से लेकर 7000 रुपए लीटर तक बेचा जा रहा है। गधी के दूध का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट में हो रहा है। गुजरात के एक बंदे ने तो इसका बिजनेस भी किया है, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।

गधी के दूध के अन्य फायदे

Advertisement

गधी का दूध नवजात शिशुओं के लिए फायदेमंद बताया गया है। पशु स्वास्थ्य एवं पशुधन विकास हेतु समर्पित पत्रिका ‘पशुधन’ प्रहरी की वेबसाइट के अनुसार, गधी के दूध में गाय के दूध की तुलना में काफी कम वसा, अधिक खनिज और लैक्टोज होता है। उच्च विटामिन, खनिज और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड सामग्री के कारण गधी का दूध त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह शिशुओं के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक जीवाणुरोधी यौगिक होते हैं और यह हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!