भारत के पुश अप मैन रोहतास चौधरी ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड


भारत के पुश अप मैन रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। दरअसल, उन्होंने 27.875 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर एक घंटे में 704 पुश अप करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ उनका नाम गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे पहले 27.200 किलोग्राम वजन के साथ 534 पुश अप के साथ यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। अब चौधरी ने एक महीने के भीतर पाकिस्तान के पुश अप मैन का रिकॉर्ड तोड़कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

मुझे हजार गुना खुशी हो रही: चौधरी

रोहतास ने कहा, ‘इस रिकॉर्ड से मुझे हजार गुना खुशी हो रही है। मुझे एक पाकिस्तानी ने चैलेंज किया था और मैंने 22 दिन में उसे तोड़ दिया है। गांधीनगर के टाउन हॉल में शनिवार को यह रिकॉर्ड बना और इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवरत मौजूद थे।’

Advertisement

ऐसा बताया जा रहा कि यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर था। इसमें 27 किलोग्राम वजन के साथ एक पैर पर 534 पुश अप लगाए गए थे। अब नए रिकॉर्ड का इंतजार हो रहा था, उसे रोहतास ने शनिवार को बना दिया। इससे पहले रोहतास चौधरी ने 12 जनवरी को स्पेन के पुश अप मैन के 37 किलो वजन के साथ 537 पुश अप के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 743 पुश अप का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

रोजाना चार घंटे अभ्यास करता

रोहतास चौधरी ने अपनी जीत को लेकर कहा, ‘मैं रोजाना चार घंटे अभ्यास करता था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कई दिनों से लगातार मेहनत कर रहा था। इससे पहले स्पेन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए भी बहुत मेहनत की थी।  मैं बार-बार यही कहता हूं कि यह रिकॉर्ड हर भारतीय का है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान का होता था, आज यह भारत का है। पाकिस्तान का रिकॉर्ड 534 पुश अप था और मैंने 704 पुश अप किए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!