इंदौर में तैयार हुई BSF की पहली महिला स्नाइपर, कोर्स में शामिल थे 57 पुरुष
इंदौर में तैयार हुई BSF की पहली महिला स्नाइपर, कोर्स में शामिल थे 57 पुरुष
बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के इंदौर स्थित केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में प्रशिक्षण के पश्चात बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर तैयार हुई। स्नाइपर कोर्स के समापन के पश्चात बीएसएफ ने अपने एक्स अकाउंट से पहली महिला स्नाइपर की जानकारी साझा की।बीएसएफ की पंजाब यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात सुमन कुमारी इंदौर के बीएसएफ परिसर में संचालित आठ सप्ताह के स्नाइपर प्रशिक्षण कोर्स में एकमात्र महिला थीं।
इंदौर में तैयार हुई BSF की पहली महिला स्नाइपर। फाइल फोटो।
चौपाल न्यूज नेटवर्क, इंदौर। बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के इंदौर स्थित केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में प्रशिक्षण के पश्चात बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर तैयार हुई। स्नाइपर कोर्स के समापन के पश्चात बीएसएफ ने अपने एक्स अकाउंट से पहली महिला स्नाइपर की जानकारी साझा की।
स्नाइपर प्रशिक्षण कोर्स में शामिल थीं सुमन कुमारी
बीएसएफ की पंजाब यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात सुमन कुमारी इंदौर के बीएसएफ परिसर में संचालित आठ सप्ताह के स्नाइपर प्रशिक्षण कोर्स में एकमात्र महिला थीं। इस कोर्स में 57 पुरुष भी शामिल थे। आतंकी व अपराधियों को बंदूक के अचूक निशाने से मार गिराने व विशेष आपरेशन में स्नाइपर की अहम भूमिका होती है।
प्रशिक्षण के बाद निर्धारित दूरी से ये स्नाइपर एसएसजी (शार्प शूटर गन) सहित अन्य बंदूक से सटीक निशाना लगाने में सक्षम होते हैं। इसके अलावा इन्हें दुर्गम परिस्थितियों में अपनी पहचान छुपाकर कार्रवाई करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।



