झारखंड विधानसभा चुनाव: BJP आज जारी कर सकती घोषणापत्र
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज यानि 3 नवंबर को घोषणापत्र जारी कर सकती है. जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं. जिसका उद्घाटन पूर्वी चाईबासा जिले के धालभूमगढ़, चतरा के सिमरिया और हजारीबाग जिले के बरकह्वा में होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की रात को राजधानी रांची आ सकते हैं. भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नेताओं के दौरे और घोषणापत्र जारी करने की बैठक हुई.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानि 3 नवंबर को झारखंड राज्य के दौरे पर आते ही दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं. पहला- आगामी चुनाव में भाजपा अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने की योजना ला सकती है, जो फिलहाल की राज्य सरकार 200 यूनिट दे रही है. दूसरा- भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणापत्र में एक करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने की घोषणा कर सकती है. साल 2026-27 तक भाजपा प्रत्येक घर में सोलर ऊर्जा संयत्र लगाने की योजना बनाएगी.
पहले भी जारी हुआ था, पंच प्रण
भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि पंच प्रण पूरी तरह से घोषित हो चुका है. इसमें कहा गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर प्रत्येक घर में 500 रुपये में सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही गोगो दीदी योजना में 2100 रुपये देने का ऐलान किया गया है.
अभी झारखंड के लिए बहुत कुछ करना है : हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर सरकार की कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अबुआ सरकार ने राज्य की जनता को किए सभी वादों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है, जो ईमानदारी से किया गया है.



