भोजपुरी की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन


बिहार की जानी मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने एम्स में रात 9 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। एम्स प्रशासन के अनुसार शारदा सिन्हा का सेप्टिसीमिया के परिणामस्वरूप रिफ्रैक्टरी शॉक के कारण रात 9.20 बजे निधन हो गया।

उल्लेखनीय है कि वो पिछले 11 दिनों से (26 अक्टूबर से) एम्स में भर्ती थीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें ऑन्कोलॉजी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक शारदा सिन्हा को मल्टीपल मायलोमा (एक तरह के बल्ड कैंसर) से जूझ रही थीं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सुबह एम्स प्रशासन ने एक्स पर जानकारी साझा की थी कि ”मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा इलाज के लिए नई दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और इलाज कर रहे डॉक्टरों से सीधे संपर्क में हैं…”।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!