छठ पूजा महापर्व के दिन बड़ा हादसा, डूबने से 6 की मौत


रोहतास में छठ पूजा महापर्व के अवसर पर तिलौथू और दिनारा थाना क्षेत्र में सोन नदी में नहाने के क्रम में छह लोग डूब गए, जिसमें तीन की मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। पहली घटना तिलौथू थाना क्षेत्र में हुई। यहां पथरा निवासी पिंटू यादव (35 वर्ष), सुखाडी यादव (40 वर्ष), बबलू कुमार (12 वर्ष) और विकास यादव (25 वर्ष) सोन नदी में नहाते समय डूब गए। विकास यादव को स्थानीय लोगों और घाट पर मौजूद वॉलेंटियर्स ने बचा लिया और पीएचसी भेजा, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए उसे सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

पिंटू यादव को भी बाहर निकाला गया, लेकिन पीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुखाडी यादव और उनके बेटे बबलू कुमार की खोज अभी जारी है। इस हादसे ने वीरेंद्र यादव के परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, क्योंकि उन्होंने अपने दो बेटों और एक पोते को खो दिया है।

दूसरी घटना दिनारा थाना क्षेत्र के पिपरा में घटी

रामजी सिंह के पुत्र आयुष कुमार (18 वर्ष) और भानस थाना क्षेत्र के तुर्की गांव के स्वर्गीय राकेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार (22 वर्ष) सोन नदी में डूब गए। अभिषेक अपने मामा के घर आया हुआ था। दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजे गए, और पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस घटना से उनके परिजनों में हाहाकार मच गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!